टीकमगढ़ के झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में चल रही श्री राम कथा इन दोनों भक्ति के लिए उल्लास से सराबोर है। मंगलवार को कथा के दौरान जब भगवान श्री राम का जन्म प्रसंग आया तो पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के अवतार का स्वागत बड़ी ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया।