कटंगी: शहर में तड़के रेत के बेलगाम ट्रैक्टर-डंपर से जनहानि का खतरा, लोगों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
कटंगी शहर के भीतर और खजरी खमरिया बाइपास में प्रतिदिन सुबह तड़के 4 बजे से 7 बजे के बीच तेज रफ्तार से दौड़ने वाले रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टरों और डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे शहर के कुछ जागरूक नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम विजय यादव से मुलाकात की और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नागरिकों ने