विदिशा नगर: एक घंटे की झमाझम बारिश से तरबतर हुआ विदिशा, उमस से मिली राहत
रविवार दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। बारिश के दौरान बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।