दनियावां: शाहजहांपुर: शराब पीकर हंगामा करने वाले सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान के घर से राइफल और सिक्सर बरामद
Daniawan, Patna | Apr 29, 2026 शाहजहांपुर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने वाले सेवा निवृत्त बीएसएफ जवान के घर से राइफल और सिक्सर बरामद किया है। बताया जाता है की बड़ी केवई गांव निवासी सेवा निवृत्ति बीएसएफ जवान रमेश कुमार शराब के नशे में हथियार के बल पर गांव के लोगों में दहशत फैला रहा था। थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि दोनों हथियार लाइसेंसी है।लाइसेंस रद्द के लिए अधिकारियों लिखा गया है।