मुरैना मेला ग्राउंड में गूंजा चौका छक्का, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने क्रिकेट मैच खेलकर की शुरुआत ,वीडियो हुआ वायरल
मुरैना/ मुरैना के ऐतिहासिक मेला ग्राउंड में आयोजित महापौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रात के समय दूधिया रोशनी में खेले जा रहे मुकाबलों का दर्शक जमकर आनंद ले रहे हैं और मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है।टूर्नामेंट उस समय और भी खास बन गया जब मध्यप्रदेश शासन के कृषि कल्याण मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना स्वयं मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलने पहुंचे। मैच शुरू होने से पहले कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना बल्ला लेकर बीती रात पिच पर पहुंचे। उन्होंने दो गेंद खेलने के बाद शानदार चौका जड़कर टूर्नामेंट के मैच की औपचारिक शुरुआत की।
Morena, Morena | Jun 21, 2026