बदायूं: कुरऊ रोड बाईपास पर खेत और ट्यूबवेल के बीच विघुत पोल के समीप एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला
Budaun, Budaun | Jul 12, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के कुरऊ रोड बाईपास पर खेत और ट्यूबवेल के बीच विघुत पोल के समीप एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त कर रही है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि विद्युत पोल से करंट लगने से अज्ञात युवक की मौत हुई है।