बड़वारा: बड़वारा पुलिस ने 60 लीटर अवैध अवध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Badwara, Katni | Jun 28, 2026 कटनी जिले अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए स्टेशन रोड के पास जंगल से एक युवक को 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 12,000 रुपये बताई जा रही है।