निवाई: उपखंड क्षेत्र दतवास के कोटडा में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन
Niwai, Tonk | Apr 17, 2026 उपखंड क्षेत्र के गांव दतवास क्षेत्र के गांव कोटडा में आठ दिवसीय भागवत कथा का समापन शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे हवन के साथ विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल गांव में नजर आया कथा वाचक पंडित महेश चंद शर्मा ने अंतिम दिन महा आरती करवाई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भगवान की आराधना की। महिलाओं ने जमकर भक्ति नृत्य किया।