बिझौरा गांव में बिजली कंपनी की टीम ने गुरुवार को विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने के उद्देश्य से छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी दल में पावर ग्रिड इटाढ़ी के जेई श्रीराम कुमार के साथ लाइनमैन निर्भय सिंह, विनीत कुमार, ओमप्रकाश, ब्लेन्द्र और योगेन्द्र शामिल थे। इस दौरान जांच में कई घरों में मीटर से पहले सर्विस तार में टोका लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया।