बांधवगढ़: उमरिया जिले में 24 घंटे में सिर्फ 2.3 मिमी बारिश, पिछले साल की तुलना में अब तक आधे से भी कम वर्षा दर्ज
जिले में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसतन केवल 2.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 5.8मिलीमीटर बारिश करकेली तहसील में रिकॉर्ड हुई। वहीं1जून से 8 जुलाई तक जिले में कुल 217.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में हुई 498.2 मिलीमीटर बारिश की तुलना में काफी कम है कम बारिश से किसानों में चिंता बड़ी है