राघोगढ़: राघोगढ़ में एसबीआई क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर सरकारी कर्मचारी से ₹1.59 लाख की ऑनलाइन साइबर ठगी, मामला दर्ज
राघोगढ़ के साडा कॉलोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारी मनोज कुमार लोधी ने 3 जून को दर्ज मामले में राघोगढ़ थाना पुलिस को बताया, 30 मई 2026 दोपहर उन्हे SBI क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर व्हाट्सएप पर भेजी लिंक से दो बार में ₹1,59,827 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। 1930 पर जीरो कायमी पर पुलिस ने अब थाने में केस कर जांच में लिया है।