हुसैनाबाद प्रखंड के नावाडीह गांव में रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रशासन ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अंचलाधिकारी पंकज कुमार और दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया।जब्त ट्रैक्टर को हुसैनाबाद थाना भेज दिया गया है, जहां अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।