बांका: महकारा गांव में छत से नीचे गिरकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी
Banka, Banka | Jun 7, 2026 बांका जिले के महकारा गांव में छत से नीचे गिरकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार रविवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार महकारा निवासी मकवा देवी छत पर चढ़कर झाड़ू लगा रही थी।इस दौरान महिला का एक पैर फिसल जाने के कारण वह छत से नीचे गिरकर जख्मी हो गई।