विदिशा नगर: सिविल लाइन थाने के राजीव नगर में 24 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण से जहर खाया, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने शनिवार देररात 10 बजे अज्ञात कारण के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस में बताया कि फिलहाल युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने के कारण स्पष्ट नहीं है।