बांका स्थित देवदा, बेलहर रोड पर वास्तु विहार द्वारा आवासीय प्रोजेक्ट के अंतर्गत भूमि पूजन समारोह का आयोजन सोमवार की दोपहर दो बजे किया गया। यह कार्यक्रम इस अवसर पर माननीय सांसद, सुप्रसिद्ध गायक एवं भोजपुरी महानायक मनोज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा एवं वास्तु विहार के सीएमडी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।