तिलहर: खुदागंज में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में अचानक लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
दरअसल खुदागंज के मुख्य चौराहे पर एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। बता जा रहा है कि यहां आमिर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में अचानक आग लग गई थी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आज कैसे लगी अभी इस बात का पता नहीं चला है।