थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम जैतपुर में चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपी गोरेलाल पटेल पिता बद्री पटेल निवासी जैतपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरियादी को रिवाल्वर दिखाकर धमकाया था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध रिवाल्वर बरामद की है। बताया गया है कि गोरेलाल पटेल मारपीट व जुआ जैसे 5 अपराधों में पूर्व से लिप्त है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है,