भरथना: नागरीलोलपुर में मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत पर हटा अवैध कब्जा, बुलडोजर से चकमार्ग हुआ कब्जामुक्त
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नागरीलोलपुर में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद प्रशासन ने गाटा संख्या 529 चकमार्ग एवं 530 नवीन परती भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया। शिकायतकर्ता प्रदीप तिवारी व ग्रामीणों द्वारा 9 जून को शिकायत दर्ज कराई गई थी।उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार हर्षवर्धन अवस्थी, लेखपाल टीम एवं थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।