मऊरानीपुर: रानीपुर कस्बे की सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की दर्दनाक मौत, पिता-पुत्र समेत रिश्तेदारों ने गंवाई जान
मऊरानीपुर में सुखनई नदी में बड़ा हादसा: देवरी सिंहपुरा में नदी में नहाने गए पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र, भांजे समेत रिश्तेदार शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।