शाहजहांपुर: सौतेले पिता की हैवानियत: चार साल की मासूम को मौत के घाट उतारकर दफनाया, 32 दिन बाद खुदाई में मिले अवशेष
शाहजहांपुर। चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना आरसी मिशन पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता अखिलेश की निशानदेही पर महानपुर गांव में खुदाई कर बच्ची के अवशेष बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से मिले अवशेष, कच्छा और बनियान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।