पन्ना: पन्ना में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल!
Panna, Panna | Jun 20, 2026 पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर लक्ष्मीपुर के पास बीती रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दीपेंद्र यादव और संतोष आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। लक्ष्मीपुर सरपंच प्रतिनिधि अरविंद राय ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत के चलते उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।