छाता: छाता नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही: कूड़े में आग से हाईवे पर छाया जानलेवा धुआं
Chhata, Mathura | Jul 31, 2026 छाता (मथुरा): नगर पंचायत छाता की लापरवाही के चलते रात के समय चीनी मिल के पास कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। इससे उठने वाला जहरीला धुआं नेशनल हाईवे तक फैल रहा है, जिससे वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित हो रही है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।