करनैलगंज: मां की डांट से नाराज नाबालिग लड़की घर से बिना बताए निकली , न मिलने पर मां ने दर्ज कराया कौड़िया थाना में रिपोर्ट
थाना कौड़िया क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने थाना में आकर तहरीर देते हुए बताया कि उसके डांटने पर उसकी नाबालिग लड़की 13 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिश्तेदारी में काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो उसने कौड़िया थाना मे तहरीर दिया।बुधवार 5 बजे SO कौड़िया ने बताया कि तहरीर के आधार पर BNS की धारा 137 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है।