जलालाबाद: ठिगरी गांव के पास आवारा गोवंश से टकराकर पलटा टेंपो, 10 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गुरुवार शाम एक टेंपो आवारा गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जलालाबाद पहुंचाया गया, जहां शाम उनका उपचार चल रहा है