गौरिहार: सरबई स्वास्थ्य केंद्र में 4 दिन से अंधेरा, स्टाफ नर्स का वीडियो वायरल, टॉर्च से डिलीवरी करने की नौबत
राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के विधानसभा क्षेत्र के सरबई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 4-5 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने का मामला सामने आया है। इस बीच स्टाफ नर्स अनीता अहिरवार का एक वीडियो शुक्रवार की सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल में बिजली न होने से प्रसव सेवाएं प्रभावित होने की बात कह रही हैं।