परबलपुर बीच बाजार स्थित धर्मशाला में कैम्प लगाकर 300 ग्रामीणों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
परबलपुर बीच बाजार स्थित धर्मशाला में शनिवार को कैंप लगाकर 300 ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया. आयुष्मान कार्ड बनवाने में ग्रामीणों को सहयोग कर रहे राहुल कुमार, दीपक कुमार, विक्की कुमार एवं बिक्रम कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये ग्रामीणों को एक दिन पूर्व ही सूचित किया गया था.