गिरिडीह: मुफस्सिल थाना के पालमो में पुरानी रंजिश में खूनी वारदात, घायल व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पालमो में गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर खूनी वारदात हो गई।घटना में घायल एक व्यक्ति का इलाज गुरुवार को 10 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।आरोप है कि सहदेव दास और मांझिल दास ने पूरण दास के घर में घुसकर टांगी और डंडे से अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में पूरण दास गंभीर रूप से घायल हो गए ।।