गुलाबगंज: गुलाबगंज सहित जिले मे नमामि गंगे अभियान 5 जून से कलेक्टर ने दी जानकारी
नमामि गंगे अभियान के तहत प्रदेश के समस्त पंचायतो में जल स्त्रोतो तथा नदी तालाबो, कुंआ, बाबडी तथा अन्य जल स्त्रोतो के जल संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पांच जून से 16 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा नमामि गंगे अभियान के संबंध में जिला स्तरीय कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी।