सिसवन: सिसवन में ज़मीन विवाद: मारपीट में तीन घायल
Siswan, Siwan | Oct 21, 2025 जमीन विवाद में मारपीट तीन लोग घायल सिसवन। चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी अशोक महतो का पुत्र भोलू कुमार, हरेंद्र महतो की पुत्री रीतू कुमारी व चन्द्रमा का पुत्र सीताराम महतो शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।