जमामो माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित जमामो माता मंदिर में शनिवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे। गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग समेत बिहार के विभिन्न इलाकों से आए भक्तों ने नदी में स्नान कर माता के पिंड पर जल और दूध अर्पित किया।
भादो-आश्विन माह में दूध अर्पित करने की विशेष परंपरा के चलते मंदिर परिसर में दिनभर भीड़ रही। जंगल-पहाड़ियों से घिरे मंदिर के आसपास मेला जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड-पंखे की व्यवस्था की गई, जबकि पुलिस और मंदिर समिति व्यवस्था संभालने में जुटी रही।
#apnagiridihnews #GiridihNews #jaimatadi #matamandir