मब्बी थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके द्वारा दिए गए आवेदन पत्रों की गहन समीक्षा की। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपसी रंजिश, मारपीट, महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं।