बस्ती: कुम्हिया मिश्रैलिया गांव के खेत में बकरी चराने से रोका तो दबंगों ने किया मारपीट, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई
Basti, Basti | Mar 16, 2025 मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुम्हिया मिश्रैलिया निवासी राजमन पुत्र सदानन्द ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित पत्र देकर बकरी चराने को लेकर दबंगों द्वारा मारने पीटने, बेटे का सिर फोड़ देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाया है।