कुरावली: देवकली में शादी की खुशियां मातम में बदली, विदाई के 24 घंटे बाद करंट से पिता की हुई मौत
कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में 40 वर्षीय सुनील की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि खेत के पास लगे बिजली के पोल और नीचे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में लंबे समय से करंट उतर रहा था, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।