सिराथू तहसील इलाका के अझुवा नगर के पठान तालाब में जेसीबी मशीनों द्वारा दिन और रात में मिट्टी का खनन किया जा रहा है। मंगलवार रात को भी यह खनन होते हुए देखा गया है।बताया जाता है कि खनन माफिया जेसीबी मशीन से खनन करवा कर मिट्टी को ट्रैक्टर ट्राली में भरवा कर भेजते हैं।कई दिनों से खनन हो रहा है लेकिन जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।यह खनन बड़े इलाके में हो रहा है।