रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि जिले में डेंगू के मामलों में करीब 50% की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू से 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और घर-घर सर्वे कर नोटिस जारी कर रहा है।