अररिया: कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों तक लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
Araria, Araria | Apr 13, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गरमा फसल के बीज वितरण, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना, कृषि यांत्रिकरण, पौधा संरक्षण, आत्मा एवं उद्यान विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।