भोपाल मेट्रो का पहला रन 21 दिसंबर को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक मौके पर वर्चुअली जुड़कर भोपाल को मेट्रो की सौगात देंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। तीन-कोच की मेट्रो में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्रीगण भी सफर करेंगे|