श्रीनगर: लोजपा (आर) के श्रीनगर प्रखंड अध्यक्ष बने राहुल गोस्वामी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्णिया जिलाध्यक्ष प्रशांत झा एवं प्रदेश कमेटी की अनुशंसा पर रविवार को दो बजे श्रीनगर प्रखंड अध्यक्ष पद पर राहुल गोस्वामी को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती मिलेगी।