सिकंदरा: हरिहरपुर में मंडी समिति की 20 दुकानों से हटाया गया अवैध कब्जा, तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ कराई कार्रवाई
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में वर्षों से मंडी समिति की खाली पड़ी दुकानों पर किए गए अवैध कब्जे को शनिवार को प्रशासन ने हटवा दिया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लेखपाल आदेश शर्मा ने तहसीलदार राकेश चंद्र को अवैध कब्जों के संबंध में शिकायती पत्र सौंपा, जिसके बाद मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश के बाद तहसीलदार राकेश