पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार ने नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों तथा सहायक अभियंताओं को बांटे नियुक्ति पत्र
सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त 2901 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत 219 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे।