नीम का थाना: नीमकाथाना मे प्रसुता की मौत सीता ब्लड बैंक से लाया गया दो युनिट ब्लड रिएक्शन होने हुई मौत।
नीमकाथाना मे ब्लड बना मौत का कारण।प्रसूता को ब्लड चढ़ाने पर रिएक्शन हो गया।इस घटना के बाद सोमवार को सीता ब्लड बैंक संदेह के घेरे में आ गया। बिहारीपुर गांव की रहने वाली प्रसूता मैना देवी उम्र 25 वर्ष पत्नी मनोज कुमार की ब्लड रिएक्शन के कारण मौत हो गई। मैना देवी अपनी पहली डिलेवरी पर जिला अस्पताल में भर्ती की गई थी ,दो युनिट ब्लड चढाने के लिए लाया गया था।