वैशाली: राजद द्वारा पंचायत स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
राजद के वरिष्ठ नेता रामाशीष राय के अध्यक्षता में अबुलहसनपुर पंचायत के अभवा में पंचायत स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन की गई। नमन करते हुए संविधान विरोधी केंद्र में बैठे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का सामुहिक संकल्प दिलाई गई।