वैशाली: 10 मार्च को चिराग पासवान की जनसभा जन आशीर्वाद महासभा की सफलता को लेकर लोजपा(रा) नेता संजय सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क.
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल के नेता चुनावी तैयारी में जुटे हैं. लोजपा (रा) की तरफ से 10 मार्च को वैशाली संसदीय क्षेत्र में जन आशीर्वाद महासभा का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान शामिल होंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता को लेकर दल के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रभारी प्रदेश संजय कुमार सिंह लगातार बैठक और जनसंपर्क कर रहे हैं .