वैशाली: जन सुराज को मजबूती देने को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित ।
जन सुराज वैशाली ईकाई की बैठक प्रखंड सभापति ब्रह्मदेव भगत की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बनाई गई रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता डॉ विनय पासवान, शशि भूषण सिंह, रामेश्वर चौधरी, प्रखंड संयोजक संतोष कुमार, सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।