शुक्रवार को शाम 5 बजे राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सागर के खेल परिसर मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में झाबुआ जिले के सांदीपनि विद्यालय कल्याणपुरा की छात्रा ईस्तर मेडा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पीआरओ द्वारा प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी