भदेसर: चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर बानसेन के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 2 युवक गंभीर घायल
शनिवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर बानसेन के निकट तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक डिवाइडर से उछलकर दूसरी ओर जा गिरी। दुर्घटना में सलूंबर निवासी 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चित्तौड़गढ़ से लौट रहे थे। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अ