अररिया: पैकपार गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 8, 2024 अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के पैकपार गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गए हैं. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायल राजेश मंडल का इलाज किया गया.