उधवा: उधवा झील पक्षी अभ्यारण्य में वन्यजीवों को क्षति पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
उधवा झील पक्षी अभ्यारण्य क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह वन विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष गश्ती अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे के नेतृत्व में विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। यह जानकारी शुक्रवार को अपराह्न करीब 5 बजे जानकारी मिली है।