बिंदकी: खिदिरपुर गांव के समीप अचानक ई-रिक्शा के मोड़ देने से बाइक टकराई, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खिदिरपुर गांव के समीप मंगलवार को दिन में करीब 2 बजे अचानक ई रिक्शा मोड़ देने से बाइक टकरा गई। जिसके चलते बाइक सवार ओमप्रकाश तथा उसका चचेरा भाई राहुल दोनों निवासी बसंती खेड़ा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया।