लातेहार: वार्ड नंबर 7 में सरकारी सड़क और हैंडपंप पर अतिक्रमण का आरोप,नगर अध्यक्ष ने कहा की जाएगी कारवाई
नगर पंचायत क्षेत्र लातेहार के वार्ड संख्या 7 स्थित कर्मचारी मोहल्ला चटनाही में एक घर के समीप सरकारी पीसीसी सड़क पर बाउंड्री बनाकर अतिक्रमण किए जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है।सकेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अध्यक्ष और विभाग के पदाधिकारी से कारवाई की मांग की है।